मितौली खीरी | मितौली क्षेत्र के बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन लखनऊ मंडल तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया
इस बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल व कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू नें परम पूज्य बौद्धि सत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं तथागत गौतम बुद्ध के प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया
वहीं इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर नें संबोधित करते हुए कहा के बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को बढ़ाने के लिए लगातार भाजपा सरकार प्रयास कर रहीं है
आज प्रदेश में भाजपा सरकार के द्वारा बेटियों को सम्मान मिल रहा है बेटियों को सुरक्षा प्रदान की जा रही
और इतना ही नहीं भाजपा सरकार में लगातार गांव में विकास की गति तेजी से दौड़ रही है और अनुसूचित जाति को बढ़ाने के लिए लगातार भाजपा सरकार कार्य करने के लिए प्रयास कर रही हैं
मा. कांशीराम साहब की विचारधारा बढ़ाने के लिए इसीलिए लखनऊ मंडल में एक अनुसूचित जाति का सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारी से भारी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग होंगे शामिल
और अन्य सरकारों द्वारा अनुसूचित जाति का जो मोमेंट रुक गया था उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ बढ़ाने के लिए आज कार्य कर रहे हैं और भाजपा सरकार में चौमुखी विकास और विभिन्न प्रकार की योजनाओं का भी सभी को आज लाभ मिल रहा हैं इतना ही नहीं आज आयुष्मान कार्ड जो सभी के बनाए जा रहे वह एटीएम कार्ड के रूप में दिया जा रहा है जिसमें 5 लाख तक का मुक्त इलाज करवा सकेंगे क्योंकि गरीबों के पास इतना पैसा नहीं होता है इसीलिए आयुष्मान के जरिए उनका इलाज हो सकेगा
इस बैठक में विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार मास्टर अनुसूचित जिला अध्यक्ष विश्वराज गौतम,महामंत्री अशोक कुमार गौतम,अनुसूचित जाति जिला मीडिया प्रभारी पंकज कुमार गौतम सहित भारी संख्या में अनुसूचित जाति के सम्मानित लोग मौजूद रहे |

