मितौली खीरी | मितौली थाना क्षेत्र के गांव भन्डेबरा और धनीपुर के बीचों-बीच नहर में उतराता हुआ अज्ञात शव ग्रामीणों नें देखा।
इससे पहले ग्रामीणों ने आगे छेदीपुरवा पुल पर ग्रामीणों द्वारा देखा गया | जैसे-जैसे शव आगे बहता हुआ जा रहा था | इस बहते हुए अज्ञात शव को लोग देखने के लिए नहर के पास बढ़ने लगे | जिसकी सूचना ग्रामीणों ने मितौली पुलिस को दी | आनन -फानन में मौके पर उपनिरीक्षक देवकरण शर्मा अपने हमराही साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर नहर में बहते हुए शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया गया | थानाध्यक्ष मितौली से जब जानकारी प्राप्त की गई तो बताया कि शव काफी गला सड़ा हुआ है| जिससे उसकी सही से पहचान नहीं हो पा रही है पता नहीं कहां और कब से नहर में शव बहता हुआ चला आ रहा था |उपस्थित ग्रामीण लोकेशन सामने लावारिस क्लास का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है |

