मितौली खीरी। मितौली तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन करते हुए लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मुख्य सचिव व डीजीपी का पुतला फूकंकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने हापुड़ के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण किए जाने, महिला अधिवताओं को पीटने व बरबरता पूर्वक लाठीचार्ज किए जाने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने, अधिवक्ताओं के खिलाफ लिखे गए फर्जी मुकदमें वापस लिए जाने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने व हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा मुआबज्जा दिए जाने की मांग की है इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष सतीश मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, राजीव मिश्रा, महामंत्री पंकज बाजपेई, दिनेश यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, मंत्री संदीप राठौर, संजय कांत मिश्रा, संजीव मिश्रा, जितेंद्र वर्मा, सोहनलाल वर्मा, रामबाबू बाजपेई, दिवाकर नाथ, विवेक शुक्ल, कपिल मिश्र, बरकत अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, ऑडीटर आशीष बाजपेई, आशीष मिश्रा, प्रभाकर शुक्ला, नीरज कुमार, राम अवतार मिश्रा, प्रदीप बाजपेई, मिलन शुक्ला, गिरीश श्रीवास्तव, मुकेश मिश्रा, उमेश पाल, कृष्णकांत राठौर, पवन पुष्कर, अवनीश तिवारी, उमाकांत तिवारी, पुनेश राज, अमिताभ पांडे, अखिलेश कुमार, संतोष राज ,गणेंश दीक्षित, शिवा प्रसाद मिश्रा, रत्नेश कुमार, नीरज कुमार,श्याम जी पांडे, बृजेश मिश्रा, तेजकरण ,अभिषेक तिवारी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।।

