मितौली खीरी | विकासखंड मितौली क्षेत्र के चुरईपुरवा चौराहे पर फिनो पेमेंट्स बैंक बीसी ब्रांच के उद्घाटन समारोह में लखनऊ से पधारे ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऐप्ब्जा के मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के भतीजे भिरावां ग्रंट ग्राम प्रधान करुणेश कुमार रिंकू सिंह नें भगवान बुद्ध डॉक्टर भीमराव अंबेडकर,संत रविदास की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पण पूजन वंदन कर फीता काटकर शुभारंभ किया| जिसमें इस अवसर पर संचालक बीसी माधुरी देवी एवं पंकज कुमार गौतम ने आए हुए आगंतुकों को मुंह मीठा करा कर धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी को बहुत-बहुत बधाई दी |
गोला फिनो बैंक के डीवीआर सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया है |इस फिनो पेमेंट्स बैंक में खाता खुलवाने से हाथों हाथ डेबिट कार्ड और पासबुक,जमा धनराशि पर 7% तक का ब्याज,और दो लाख तक का फ्री डेबिट कार्ड बीमा एवं 24 घंटे मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सेवा फिनो ऐप पर,फिनो पेमेंट पर यूपीआई रजिस्टर करें और पाएं आसानी से यूपीआई पेमेंट की सुविधा,कभी भी कहीं भी करें बिना शुल्क के बिल भुगतान जैसे बिजली पानी डीटीएच इत्यादि सेवाएं,फिनो पेमेंट में लेनदेन अच्छा होने पर तत्काल 25000 तक का पर्सनल लोन पाएं मिनटों में ऐप के माध्यम से,पांच लाख से भी ज्यादा मर्चेंट पॉइंट्स,इतना ही नहीं इस में अकाउंट खुलवाने से सरकारी मनरेगा गैस सब्सिडी किसान सम्मान निधि,सरकारी पैसा सबसे पहले इसमें प्राप्त किया जा सकता है | यह फिनो पेमेंट्स बैंक डीबीटी पर आधारित खाता खोलने का काम किया जाता है | इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार शुक्ला,प्रधान प्रतिनिधि संदीप कुमार गौतम,आदित्य कुमार गौतम,क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद, मनोज कोटेदार,डॉक्टर अनिल कुमार गौतम,संदीप कुमार उर्फ जीतू,मुदित दीक्षित,महेंद्र कुमार मौर्य,कमलेश कुमार पाल अशोक कुमार गौतम,तेजपाल राठौर, मोहम्मद आरिफ,डॉ ज्ञानेंद्र,राजकुमार गौतम,सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे |

