मितौली खीरी। विकासखंड मितौली के कल्लिया रामपुर गांव से जाने वाले कावड़ यात्रियों को कस्ता विधानसभा के विधायक सौरभ सिंह सोनू ने झंडा दिखाकर के कावड़ यात्रियों को गंगाजल लेने के लिए रवाना कर दी हार्दिक शुभकामनाएं।
कावड़ यात्री राजघाट से गंगा जल भर कर के पैदल चलकर छोटी काशी गोला गोकरण नाथ में कावड़ चढ़ायेंगें, विशाल कावड़ यात्रा में सैकड़ो कावड़ यात्री शामिल हुए। कावड़ यात्रा में बैंड बाजे के साथ भोले नाथ के भजनों की धुन पर कावड़ यात्री झूमते गाते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुये । कांवर यात्रियों के विदाई के शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद दीक्षित, शिक्षक नेता दीप कमल अवस्थी, बाल गोविंद वर्मा, संजय रस्तोगी, धर्म जागरण प्रमुख अवध प्रांत प्रेम किशोर अवस्थी, धर्मेंद्र दीक्षित, शांति भूषण त्रिवेदी, पंकज त्रिवेदी, पूर्व प्रधान गुड्डू त्रिपाठी सहित समस्त क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक धर्म अनुरागी माताएं बहने मौजूद रहीं।

