मितौली खीरी |विकास खंड मितौली के ग्राम कस्ता में लखीमपुर- मैगलगंज मार्ग पर डाकघर के निकट जयहिंद चिकित्सालय का सुभारम्भ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर नें फीता काट कर सुभारम्भ कर जनता को समर्पित किया |भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर नें
हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर दीपू अर्कवंशी को घन्यवाद देते हुए कहा कि कस्ता क्षेत्र के लोगों को लखीमपुर सीतापुर दौड़ कर बाहर जाना पड़ता था अब लोगों को बाहर दौड़ना नहीं पड़ेगा जिससे समय की बचत के साथ-साथ गरीबों को विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। एंबुलेंस की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। चिकित्सालय के प्रबंधक ने बताया कि हमारे हॉस्पिटल में नॉर्मल ओपीडी, हॉस्पिटल में भर्ती की सुबिधा, नार्मल डिलवरी, ऑपरेशन द्वारा, बच्चेदानी का आपरेशन, बच्चों के टीकाकारण की सुविधा, पेट व आँत के रोगों का इलाज, डायबीटीज का इलाज, हड्डी रोग का इलाज व आपरेशन, हार्निया / हाइड्रोसील का ऑपरेशन,पित्त व गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन, पीलिया का इलाज, चर्म रोग का इलाज,24 घंटे अनुभवी डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जाएगा |
इस अवसर पर डॉक्टर दीपू अर्कवंशी,वरिष्ठ रमेश शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार जेपी मिश्रा, जितेंद्र कुमार बाजपेई, पंकज कुमार गौतम, कपिल दीक्षित, शिवम मिश्रा, अमर सिंह जिलाध्यक्ष किसान यूनियन, राधेरमण वर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

