मितौली खीरी । ॐ भोले शिव शक्ति कांवरिया सेवा समिति मितौली के द्वारा 11वीं यात्रा का शुभारंभ रोहन लाल मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज मितौली के प्रबंधक मास्टर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, साईं चिकित्सालय के प्रबंधक डक्टर प्रशांत शुक्ल नें राधा कृष्ण व भोले बाबा की झांकी का पूजन अर्चन करने के उपरांत अध्यक्ष ओंम भोले शिवशक्ति कांवरिया समिति के अध्यक्ष अंशू शुक्ला के नेतृत्व में कावरियों का जत्था भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर कांवर यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कांवरिया गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए।
कस्बा मितौली से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में भोले बाबा का जलाभिषेक करने के लिए ओंम भोले शिव शक्ति कांवरिया सेवा समिति के अध्यक्ष अंशू शुक्ला की देख रेख में करीब 310 कांवरियों का जत्था मितौली से घटियाघाट फर्रुखाबाद से जल भरकर गोला गोकरननाथ के लिए रवाना हुआ। कावड़ यात्रा में बाहर से आए हुए कलाकारों आकर्षक झांकी, भोले बाबा के भक्ति मय गीतों पर तांडव नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। कावर यात्रा मितौली घटिया घाट फर्रुखाबाद से जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए गोला गोकरननाथ में जलाभिषेक करते हुए बाबा टेढ़े नाथ के रास्ते होते हुए मितौली वापस आयेगी। कावड़ यात्रा को रवाना करने के लिए क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित सैकड़ों महिलाएं अपने पाल्यो को रोली अक्षर से तिलक कर रवाना किया ग्राम वासियों ने जगह कांवरियों पर पुष्प वर्षा की और प्रसाद वितरण किया कंवर यात्रा विदाई करते समय क्षेत्र के गणमान्य नागरिक महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।

