मितौली । सदैव छोटे कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए तत्पर रहा हूं आगे कोई भी किसी प्रकार की सफाई कर्मचारियों की समस्या के प्रति सजग रहूंगा यह उदगार पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने विकासखंड मितौली सभागार में आयोजित सफाई कर्मियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा आप लोग इमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन करें कहीं भी किसी प्रकार का सफाई कर्मियों के साथ किया गया शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बैठक में सफाई कर्मचारी महासंघ मितौली इकाई के अध्यक्ष सरजू दास ने अपने ही सफाई कर्मियों द्वारा सफाई कर्मियों का शोषण किए जाने की बात उठाई पूर्व राज्य सभा सांसद ने तत्काल प्रभाव से शोषण बंद किए जाने का आश्वासन दिया इस अवसर पर सफाई कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व राज्यसभा सदस्य के साथ मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह, पत्रकार सुरेश शुक्ला ,पत्रकार रमेश शुक्ला,एसपी सिंह को सम्मानित किया गया इस अवसर पर विकासखंड मितौली के समस्त सफाई कर्मी मौजूद रहे।

