मितौली खीरी। विकासखंड मितौली स्थित बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में बी एड कक्षाओं में 200 छात्र पंजीकृत हुए थे पंजीकृत छात्रों ने शत प्रतिशत उत्तीण होकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रथम सेमेस्टर बी एड में 45 बच्चे 75 प्रतिसत से ऊपर अंक पाकर टॉपर बने हैं , वहीं द्वितीय सेमेस्टर बी एड में 52 बच्चे 75 प्रतिसत से अधिक अंक पाकर जिले में टॉप कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है । वहीं बी ए के छात्र शत प्रतिशत उत्तीर्ण होकर प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है विद्यालय के प्रधानाचार्य कौशल किशोर पान्डेय ने बताया कि विद्यालय में डी फार्मा का शुभारंभ हो गया है प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं।

