निघासन खीरी|झंडी राज महल में चोरों ने महल से लगभग दस लाख के सामान पर हाथ साफ किया है।गुरुवार की रात थाना निघासन क्षेत्र के गांव झंडी स्टेट राज महल में चोरों ने घुस कर महल के अंदल कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर पुराने राजश्री सोने व चांदी के पात्रों सहित लगभग दस लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वही पर पूरा झंडी राज परिवार लखनऊ स्थित कोठी पर गया हुआ था व झंडी महल में लगभग एक साल से मरम्मत का कार्य चल रहा है। जहां कई मजदूरों का आना जाना लगा रहता है। शुक्रवार की सुबह जब महल के अंदर स्थित मंदिर में पुजारी पूजा करने गया तो दरवाजा खुला देख सभी को अवगत कराया। चोरी की सूचना पर सीओ निघासन राजेश कुमार, निघासन कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव व चौकी इंचार्ज सतीश चन्द्र द्विवेदी के साथ मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया।वही पर घटना की जानकारी मिलते ही डाग डॉग स्कॉट की टीम वा फॉरेंसिक टीम तथा क्राइम ब्रांच मोके पर पहुंच कर सबूत जुटाये।

