मोहम्मदी खीरी | उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे जनसंवाद के माध्यम से नेताओं पर पार्टी कार्यकर्ताओं का डैमेज कंट्रोल करने के लिए भ्रमण कार्यक्रम था इस बीच नकुल दुबे अपने काफिले के साथ भीखमपुर में शहीद राज नारायण मिश्रा जी की समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया इसके बाद रसूलपुर पार्टी कार्यकर्ता के साथ जनसंवाद किया उसके उपरांत मोहम्मदी के दिलावलपुर गांव में बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मजहर उल्ला के घर जाकर के उनका हालचाल लिया और पार्टी की नीतियां बताई इसके उपरांत नगरपालिका परिषद के पूर्व प्रत्याशी एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रद्युम्न मिश्रा पिंकू ने एडीजे कोर्ट में स्वागत किया और सीधे अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए दुबे ने कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया, की बिना अधिवक्ताओं के देश के खिलाफ़ षड्यंत्र करने वालों से लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती।
पार्टी कार्यालय मोहम्मदी जाकर कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया और कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया कांग्रेस सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महगाई से जनता परेशान हैं नौजवान कांग्रेस के साथ है और इस सरकार में ब्राह्मण समाज का घोर अपमान ही हुआ है कहीं भी समाज 2024 में पुर्ण बहुमत से कांग्रेस को विजयश्री दिलाने का कार्य करेगा इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल , नगर अध्यक्ष बलराम वरूण , हरिनाथ उपाध्याय , विमल मिश्रा अतुल त्रिवेदी, अनिल गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।

