लखीमपुर खीरी, उस्मानिया पब्लिक स्कूल समिति के बानी अल्हाज सूफ़ी डॉ रईस अहमद उस्मानी की तरफ से ब मुकाम राजा लान सरदार नगर सैधरी बाई पास लखीमपुर खीरी में ब यादगार मरहूम अंजुम काबकोसेन ” अंजुम कबकासेन अवार्ड 2023″ मेहमानने एजाज़ी डॉ आर ए उस्मानी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, जनाब गुफरान अहमद चेरमैन खीरी, महमाने खुसूसी डॉ शफी सीतापुरी, संस्था के अध्यक्ष अंजुम रईस मतीन उस्मानी, कार्यक्रम आयोजक अन्जुम कद्र उस्मानी सदारत शकील खान सागर, मुशायरे का आगाज़ मौलाना सलीम जामई की तिलावते कुरान पाक से शुरू हुआ, नज़ामत की खिदमत शायरे आज़म जनाब इकबाल अकरम वारसी ने अंजाम दी, शायरो में मुख्य रूप से जनाब आदिल हाथीपुरी,डॉ तनवीर एकबाल बिस्वानी,अब्दुल क़दीर, विकास सहाय, डॉ इखलाक, बशर हरगांव, अस्मा सबा ख्वाज, समीउद्दीन समी बड़ा गाँव, डॉ कमाल अख्तर, नजीर अहमद कुरैशी, इमरान बरकाती, लतीफ शिवाला पुरवा, नहाल रज़ा लखीमपुर पूरी एवं डॉ रईस उस्मानी वगेरा ने नातिया कलाम पेश किया, नातिया मुशायरा रात 8 बजे शुरू हुआ, लगभग रात 2 बजे सलाम पेश हुआ, हाजी इल्यास अंसारी ने सब के साथ मिल कर मुल्क के लिए अमन सलामती की दुवाएँ मांगी,मुशायरे में मुख्य रूप से शफ़ीक़ नईबस्ती, आरिफ मुल्ला नौरंगाबाद, कलीम मदारा पुर, शकील मदारापुर, रफीक पेंटर, इसरार हरगांव, जाकिर झासिया, सईद व फरीद महराज नगर, तौहीद पत्रकार, एवं दूर दराज से आये हुए सैकड़ो ब्यक्तियों ख्वातीनों ने शिरकत की,

