लखीमपुर खीरी | मेमोरियल बिलोबी हाल में ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा चेयरमैन के तहत शपथ समारोह का आयोजन किया गया |
शपथ समारोह कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार शुक्ला द्वारा किया गया |
महिला सशक्तिकरण के तहत सर्वप्रथम इस संगठन में जुडी महिला और बहनों को मोनिका पंडित ने माला पहनाकर सम्मानित किया|
जिसमें आए हुए जनपद के समस्त पत्रकारों ने पुष्पों का बड़ा माला पहना कर बारी – बारी से उनको सम्मानित किया गया
इस संगठन के जिला की कार्यकारिणी के अखिलेश मिश्रा ने चेयर मैंन रिंकू शुक्ला को गणेश जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया |
तो वहीं मोनिका पंडित नें संगठन में जुड़े सभी सदस्यों को कहा कि ईमानदारी से पत्रकारिता करेंगे और अगर हमारा कोई भी पत्रकार इमानदारी से खबर लिखता है तो उसको कर्मचारी या अन्य लोग फसाने का सडयंत्र रचते रहते हैं | इसलिए आप सभी पत्रकार साथी एकजुट रहना सीखे |


समस्त पत्रकारों को रविंद्र मिश्रा नें संबोधित करते हुए कहा कभी भी कोई खबर लिखें तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाए |
उन्होंने जानकारी देते हुए चारों स्तम्भो का उदाहरण देकर जानकारी देते हुए कहा कि जब चारों स्तम्भ बराबर हैं तो फिर पछ पात क्यों | उसी तरह हमारे पत्रकार को भी उसी तरह से सारी सेवाएं और सुविधाएं मिलनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है जैसे अन्य चारों स्तंभों को मिलती हैं| लेकिन ऐसा नहीं हो रहा सिर्फ कहा जा रहा है पत्रकार चौथा स्तंभ है इस संगठन से जुड़े मेरे पत्रकारों को अगर कोई परेशान या फर्जी मुकदमों में फंसाने की कोशिश करेगा तो वह संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा चाहे जो भी हो | इसलिये आप सभी संगठन में ज्यादा से ज्यादा जुड़े और अगर पत्रकार को कहीं भी कोई फर्जी मुकदमों में फंसाने की कोशिश करेगा तो यह संगठन उसके लिए हर समय तत्पर रहेगा |
इस कार्यक्रम में जिले के तमाम संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे |

