थाना मितौली। कोतवाली प्रभारी मितौली आलोक कुमार धीमान नें पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा अवैध शराब की रोकथाम व शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना मितौली पुलिस उपनिरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, देवकरण शर्मा, हेड कानिस्टबिल राजेंद्र यादव, का0 नबी आलम, किसन, ऋषभ सिंह, कृष्ण गिरी, अरुण,आबकारी कानिस्टबिल राजेश, रूपनाथ ने वहद गांव टेभंरा से अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र परमेश्वर दीन निवासी ग्राम टेंभरा थाना मितौली खीरी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ, कचियानी पुरवा मोड व ग्राम कचियानी के निकट से अमित पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम कचियानी थाना मितौली खीरी को करीब 10 लीटर अवैध शराब के साथ, व कामता प्रसाद पुत्र महादेव निवासी ग्राम ढखिया थाना मितौली खीरी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ, ग्राम गणेश पुर के पास से अभियुक्त दिनेश पुत्र स्वर्गीय अर्जुन लाल निवासी ग्राम गणेशपुर थाना मितौली खीरी को करीब 10 लीटर अवैध शराब के साथ, जवाहर नवोदय विद्यालय वहद कस्बा मितौली मिथुन पुत्र जसकरन निवासी कस्बा व थाना मितौली को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी एक्ट पंजीकृत किया गया थानाध्यक्ष ने विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

