मैगलगंज खीरी |मैगलगंज कस्बे में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण जितिन प्रसाद मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर व कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के कर कमलों द्वारा किया गया |
तो वही विधानसभा कस्ता के मैगलगंज क्षेत्र के कस्बा (पाइप सेंटर जल निगम) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
जहां जितिन प्रसाद को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ा माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया |
जिसके बाद बटन दबाकर 89 परियोजनाओं का अरबों के ऊपर शिलान्यास एवं लोकार्पण मुख्य अतिथि जितिन प्रसाद मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा गरिमामय उपस्थिति में किया गया वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा जब से भाजपा सरकार बनी है तबसे शोषित पीड़ित गरीबों को न्याय मिल रहा है भारतीय जनता पार्टी विशेष कर गरीब मजदूरों के हित के लिए काम करती रही है इतना ही नहीं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के लिए मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार हर कार्यालय में बाबा साहब की प्रतिमा की फोटो लगी है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की देन से ही आज सभी को सम्मान मिला इसलिए भाजपा सरकार बाबा साहेब के विचारों पर चलकर आज काम कर रहीं गरीबों के हित में चलाए जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं में आयुष्मान कार्ड पर बीमारी में पांच लाख रूपये तक फ्री में इलाज करने का काम कर रही है
सांसद ने शिक्षा पर जोर देते हुए बताया अगर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का काम करेंगे तभी अंबेडकर के विचारों को जान सकेंगे क्योंकि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की ऐसी ही जीवन कहानी थी क्योंकि उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में झेल कर शिक्षा हासिल की थी और भारत को नया संविधान दिया था
जितिन प्रसाद द्वारा
विभिन्न परियोजनाओ लोकार्पण सड़कों का जल्द से जल्द निर्माण कराने के लिए आदेशित किया है उन्होंने बताया है कि जनता बहुत विभिन्न परिस्थितियों से गुजर रही थी ऐसे में देखते हो यहां के सांसद और विधायक ने अपने विधानसभा में कार्य को तेज गति से लाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं की मांग की इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव पास करा कर जल्द से जल्द कार्य करने की बात कही |
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह, मैगलगंज मंडल अध्यक्ष पप्पू तिवारी, गौरव ऊर्फ मोनू सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में जनता मौजूद रहीं |

