सिंगाही खीरी। क़स्बे के वार्ड नं 11 में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे एक बछड़ा व गाय झुलस गई और पांच बकरी जिंदा जल गए। आग से घर में रखा हजारों का सामान जल कर राख हो गया।
क़स्बे कांजी हाउस में गोचे के घर से आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर सकटू और कन्यावती का घर जल कर राख हो गया। गोचे के घर में बछड़ा और गाय वहीं घारी में बंधी पांच बकरी जिंदा जल गईं। नवनिर्वाचित चेयरमैन मोहम्मद क़य्यूम ने नगर पंचायत से टेंकर मंगवा कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वार्डवासियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल जगदीश कुमार ने नुकसान का जायजा लिया और सहायता दिलाने का आश्वासन दिया इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष उत्तम मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, अनुराग शुक्ला भी मौजूद रहे।

