रिपोर्ट – पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी | विकासखंड मितौली क्षेत्र के बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फतेहपुर में राष्ट्रीय अंबेडकर महासंघ के तत्वाधान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्य सभा सांसद जुगुल किशोर ने अनुसूचित जाति के लोगों को हजारों की संख्या में बुलाकर इस महासंघ का शुभारंभ किया |
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है | इसको पूरे प्रदेश से लेकर कन्याकुमारी तक ले जाने का काम करेंगे | पहले पूरे प्रदेश में करेंगे उसके बाद पूरे देश में करने का काम करेंगे | और पूरे देश में 2024 तक इस महासंघ के माध्यम से भारी संख्या में दिखाने का काम करेंगे |
इस संगठन में हर गांव के अंबेडकर पार्क एवं बुद्ध पार्क के माध्यम से समिति का गठन करेंगे | और जिन गांव के अंबेडकरवादी लोग होंगे उनको अध्यक्ष बनाकर उनको जिम्मेदारी देते हुए उनको समिति में जोड़ा जाएगा | जिससे जो अंबेडकर वाद पर जनता को लेकर एवं सुधारने का काम करेंगे और भगवान बुद्ध अंबेडकर के विचारों को गांव-गांव एवं जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे ऐसे ही लोगों के माध्यम से पूरे प्रदेश से लेकर विश्व में इस अंबेडकर महासंघ मैं हजारों की संख्या में लोग जुड़ते चले जाएंगे | और आने वाले समय में इस महासंघ में हजारों लाखों की संख्या देखने को मिलेगी | इस अंबेडकर महासंघ में जुड़े हुए लोग नियमों का पालन करेंगे | और भगवान बुद्ध डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का काम करेंगे | अपने गांव में भाईचारा बनाकर आपस में मिलजुल कर रहेंगे ना कोई लड़ाई झगड़ा जैसा कोई विवाद उत्पन्न ना हो

क्योंकि आप सभी को पता होगा जिस तरह से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने विभिन्न परिस्थितियों को झेलते हुए उन्होंने शिक्षा हासिल की थी | और हम सभी के लोगों के लिए अच्छे-अच्छे घरों में रहने का और पढ़ने लिखने का आज जो अधिकार दे गए हैं एवं बड़े-बड़े पदों पर एवं पीएम से सीएम बनने का अवसर उन्हीं की बदौलत दिए गए संविधान में मिला है | अगर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर न होते तो चाहे जिस जाति की महिला या वर्ग के लोग होते उनका आज उत्पीड़न होता | लेकिन धन्य है अंबेडकर बाबा साहब ने जो विदेशों में जा करके उन्होंने पढ़ाई कर एक भारत का संविधान दिया जिसमें सभी महिला पुरुषों को सभी वर्ग के लोगों के लिए बराबरी का अधिकार देकर मानव मानव एक समान कहा | इसीलिए आप सभी से कह रहा हूं क्योंकि अपने बच्चों को अवश्य पढ़ायें भले एक रोटी कम खाए शिक्षा ही सबसे बड़ा सर्वश्रेष्ठ धन हैं | जिसमें मौजूद सियाराम गौतम वेद प्रकाश गौतम राजेंद्र प्रसाद गौतम क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद गौतम अशोक कुमार गौतम विश्वराज गौतम सहित हजारों की संख्या में सम्मानित नागरिक गण मौजूद रहे |

