मितौली खीरी। विकासखंड मितौली सभागार में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर की मौजूदगी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात टेलीविजन कार्यक्रम के अंतर्गत100 वां एपिसोड देशवासियों से संवाद करते हुए समाज के उत्थान में जुड़े विभिन्न प्रतिभाओं एवं नवा चारों को एक सशक्त मंच मिला है देश के प्रधानमंत्री ने देश में अच्छा कार्य करने वाले लोगों से डिजिटल संबाद करते हुए बधाई दी |और समय-समय पर बच्चों वृद्धो, युवाओं, महिलाओं , कोरोना काल में लोगों से मन की बात समय-समय पर करते रहे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर नें देश के जन की और मन की बात दूरदर्शन, आकाशवाणी एवं नमो ऐप पर सीधा प्रसारण देख व सुन सक्ते हैं। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण अभियान चलाकर महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी बनाने का कार्य किया है। महिलाओं से स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी प्राप्त की और स्वयं सहायता समूह को सूद्रढ बनाने के लिए ग्राम पंचायत से लेकर विकासखंड पर इनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए |

और महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी हो सके और उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुनकर मौके पर त्वरित निस्तारण किया | इस अवसर पर भाजपा मितौली मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह, डॉ राम रामराखन पाल, पूर्व प्रधान मास्टर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, सचिन कुमार शुक्ल, रविंद्र कनौजिया, ओमप्रकाश NRLM सौरभ शुक्ला कमलाकांत विनोद प्रधान फत्तेपुर समस्त भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मीडिया बंधु मौजूद रहे |

