मितौली खीरी। विकास क्षेत्र मितौली स्थित शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा लोने सिंह की पावन नगरी मितौली स्थित देव देवेस्वर महादेव का मंदिर अंग्रेजी हुकूमत के चलते तोपों से किला व मंदिर व जितने अवशेष थे उन को नष्ट कर दिया गया। विशाल किले के ऊपर देवदेवेश्वर महादेव (अमृत नाथ) का मंदिर जीर्ण दशा में आज भी स्थित है सरकार की दोहरी नीति के चलते वहां पर तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों के निवास स्थान बना दिए गए हैं। देव देवेस्वर महादेव का मंदिर आज भी जीर्ण हालत में मौजूद है गांव के संभ्रांत लोगों ने कई बार मुहिम चलाई लेकिन मंदिर का जीर्णोधार न हो सका ज्यों का त्यों पड़ा है गांव व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों व ओम भोले शिव शक्ति कांवरिया सेवा समिति के युवाओं ने मंदिर जीर्णोद्धार की मुहिम के अंतर्गत आज वहां रुद्राभिषेक का आयोजन कर क्षेत्र के लोगों को जागृत किया राजपरिवार के द्वारा पूजनीय मंदिर का निर्माण कराने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान मास्टर दिनेश कुमार,ग्राम प्रधान नीरज कश्यप, ब्रजभूषण लाल मिश्र, राम जी पान्डेय,अंशू शुक्ल, अखिलेश कुमार मिश्र, सहित समस्त लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने

