पंकज कुमार / अनिल कुमार
लखीमपुर खीरी 12 अप्रैल। आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उप्र लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद खीरी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत माह अप्रैल, 2023 के सापेक्ष अन्त्योदय, पात्र गृहस्थी योजना के राशनकार्डो पर 13 अप्रैल से 24 अप्रैल के मध्य अनुमन्य खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण होगा। उक्त आशय की जानकारी डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि अन्त्योदय अन्न योजना के राशनकार्डो पर 14 किलो गेहॅू – निःशुल्क, 21 किलो चावल – निःशुल्क एवं पात्र गृहस्थी योजना के राशनकार्डो पर 02 किलो गेहॅू प्रति यूनिट निःशुल्क, 03 किलो चावल प्रति यूनिट निःशुल्क मिलेगा। राशनकार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी से निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा वन नेशन वन राशनकार्ड के अन्तर्गत अनुमन्य रहेगी। वितरण की अन्तिम तिथि 24 अप्रैल होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन से वितरण सम्पन्न होगा। नामित नोडल अधिकारी सम्बन्धित उचित दर दुकान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आवश्यक वस्तुओं का वितरण करायेगें।
उन्होंने बताया कि यदि किसी भी प्रकार की असुविधा हो तो उसकी सूचना/शिकायत उचित दर दुकान पर उपस्थित नोडल अधिकारी, एआरओ/ पूर्ति निरीक्षक, सम्बन्धित एसडीएम अथवा अधोहस्ताक्षरी से तत्काल करें, ताकि तदनुसार नियमानुसार जॉच कार्यवाही कराते हुए समस्या का समाधान कराया जा सके।

