छोटे बच्चे निशान्त दिवाकर के इलाज के लिए मदद करने पहुंचे विधायक रोमी साहनी,लखनऊ मेडिकल कॉलेज भीरा निवासी निशान्त दिवाकर पुत्र राजीव दिवाकर का हुए भीषण एक्सीडेंट में जवड़ा टूट गया था, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा था,पिता मजदूरी करते हैं गरीब होने के कारण जाँच कराने व दवाइयों के लिए रुपये नही थे, पिता राजीव ने विधायक रोमी साहनी को फोन कर बताया कि कुछ दवाएं, जांच के लिए व ऑपरेशन कराने के लिए आर्थिक मदद कर दीजिए, स्वयं विधायक रोमी साहनी बुखार से पीड़ित थे , अपनी तबीयत की बिना परवाह किये गरीब बच्चे के इलाज के लिए मदद करने पहुंचे मेडिकल कॉलेज लखनऊ और बच्चे को दी 25000 पचीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता और कहा कि जो भी जरूरत पड़ेगी तो हरसंभव मदद करूँगा

