उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ के गांव बांसताली निवासी लल्लन बाबू उर्फ टिंकू पुत्र पुत्तू लाल जो अपने गांव से मजदूरी करने के लिए इंदिरापुरम नई दिल्ली गए थे | जहां इंदिरापुरम में 10 से 12 दिन रुकने के बाद वहां से साइड पर पीओपी का काम करने के लिए जा रहे थे | जो कृष्णानगर कोठी में रहकर काम कर रहे थे जहां पर लल्लन बाबू ने अपने भाई को फोन करके यह सभी बातों को बताया | कि भैया ठेकेदार से कह दो कि दूसरी साइड पर भेज दो | तब ठेकेदार ने लल्लन बाबू उर्फ टिंकू से कहा कि आप इंदिरापुरम से आए हो वहीं पर आ जाओ | तब वहां से लल्लन बाबू उर्फ टिंकू और दूसरा साथी जिसका नाम गब्बर है यह दोनों लोग अपना बोरिया बिस्तर ले करके कोठी से लगभग 7:30 बजे सुबह निकले और थोड़ी दूर जाकर लल्लन बाबू उर्फ टिंकू का अचानक दिमागी संतुलन बिगड़ने से भाग लिए
| जहां इनका दूसरा साथी काफी इधर-उधर तलाश किया लेकिन कहीं इनका पता नहीं चला
जिससे इनके घर के परिजन काफी परेशान हो रहे हैं|
*इनकी पहचान कैसे करे*
शरीर की लंबाई 5 फुट 4 इंच
रंग गेहुआ है
उम्र लगभग 45 वर्ष
और इनके दाहिने हाथ में लीला गुदा हुआ है जिसमें इनकी पत्नी का नाम सुनीता लिखा है
जिस किसी भाई को एवं प्रिय सज्जन को अगर कहीं दिखे तो नजदीकी पुलिस स्टेशन या इनके परिवार के दिए गए नंबर पर सूचना दें – 9335911233,8795927048
9565177878,7408482026
