पंकज कुमार चीफ एडिटर / अनिल कुमार डिप्टी चीफ एडिटर
मितौली खीरी | मितौली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में पूज्य भंते गणों द्वारा बंदना कर परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद जुगल किशोर के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया | भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने सबसे पहले बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|
जिसके बाद कमेटी के लोगों ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता को माला पहनाकर उनका स्वागत किया
इस प्रतिमा का अनावरण दि बुद्धिस्ट वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी के सौजन्य से कमेटी का गठन कर किया गया |
वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने अपने मुखारविंद से भाषण देते हुए कहा कि ऐसे महापुरुष की प्रतिमा का अनावरण करने का जो मौका मिला इसलिए मैं सौभाग्यशाली हूं इसके लिए आप सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं
यह समाज के लोग आज जो मैं बोल रहा हूं आप सभी लोग बैठे हैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की देन है इसलिए आज सभी लोग इस प्रतिमा के अनावरण से उनके विचारों पर चलने की कोशिश करें |
और बाबासाहेब आंबेडकर की बदौलत सभी उच्च पदों पर पहुंचे हैं यह सब उन्हीं की देन है अन्य किसी की देन नहीं है भारत के संविधान में उन्होंने सभी बिंदुओं पर सोच समझकर भारत का संविधान लिखा जिसमें सभी को अधिकार दिए किसी भी जाति धर्म के हो सभी को बराबर का हक देने का काम किया था
आप लोगों को बताना चाहता हूं भगवान बुद्ध के धम्म में कहीं पर किसी के बारे में टिप्पणी नहीं अगर ऐसा होता तो उन्होंने भगवान बुद्ध ने पंच वर्गीय ब्राह्मणों को सबसे पहले दीक्षा दी थी | उन्होंने दीक्षा देकर प्राथमिकता के तौर पर उनको बताया था आज हम लोग क्या करते हैं ब्राह्मण समाज और उन पर टिप्पणी करते हैं ऐसा बिल्कुल ना करें लड़ाई झगड़ा ना करें अपने बच्चों को पढ़ाएं तभी आप एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकेंगे| बाबासाहेब आंबेडकर और बुद्ध का यही एक संदेश था सब लोग मिलकर रहे हैं आपस में रहे | इसीलिए बुद्ध का धम्म आज सारे देशों में छाया हुआ है किसी के धर्म पर टिप्पणी ना करें
इस अवसर पर दि बुद्धिस्ट वेलफेयर ऑफ एजुकेशनल सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नालाल, दिनेश कुमार मास्टर,नीरज कश्यप प्रधान कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार,सियाराम गौतम मूलचंद, यतेंद्र गौतम,कमलेश, राम अवतार, विपनेश उर्फ मोनू राहुल गौतम, कमलेश कुमार पाल, पंकज कुमार, संजय यादव, लालता प्रसाद राठौर, विकास जाटव,कुलदीप कुमार, पूज्य भंते गण सहित कमेटी के सम्मानित नागरिक एवं महिलाएं मौजूद रहीं |
