मितौली खीरी | थाना मुख्यालय पर क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद सोनकर की अध्यक्षता में मितौली थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान की मौजूदगी में होली के त्यौहार को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मितौली थाना के समस्त चौकीदारों की बैठक ली | जिसमें उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा केस होली के त्यौहार पर अगर कोई हुड़दंग या माहौल खराब करते हुए दिखे तो ऐसे में आप सभी लोग हमको सूचना दें जिससे ऐसे लोगों पर विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा | और आप सभी लोग ग्रामीण जनता से मिलकर समाज में होली का त्यौहार पर शांति व्यवस्था एवं भाईचारा के साथ मिलकर अपील करें|

तो वहीं इसी के साथ ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ के बांसताली तिराहा अवधपुर मैं थाना प्रभारी आलोक कुमार धीमान अपने पूरे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर क्षेत्र के लोगों को बुलाकर होली का त्योहार शांति व्यवस्था के साथ मनाने की लोगों से अपील की |
