मितौली खीरी। थाना मितौली मुख्यालय पर कोतवाली प्रभारी मितौली आलोक कुमार धीमान की अध्यक्षता में होली व शवेरात त्योहारों को लेकर ग्राम प्रधान, बीडीसी, क्षेत्र के मौलाना, संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी मे थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
कोतवाली प्रभारी मितौली आलोक कुमार धीमान ने उपस्थित संभ्रांत नागरिकों को सम्बोधगत करते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार होने के साथ-साथ भाईचारा बनाए रखें का त्यौहार है शराब पीकर हुड़दंग न मचाते हुए शांतिपूर्वक होली और सवेरात का पर्व हिंदू मुस्लिम एक साथ भाई चारे के साथ मिलकर मनाएं अगर कोई शांति व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से या सरकार की गाइडलाइन के विपरीत कार्य करता है या डीजे पर हुडदंग मचाता है उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितनी पहुंच वाला व्यक्ति क्यों न हो सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही होली और सवेरात का पर्व धूमधाम से मनायें उप निरीक्षक शिव कुमार सिंह ने भी होली और सवेरात का पर्व मनाने की बात कही थानाध्यक्ष ने आए हुए संभ्रांत नागरिकों अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह बग्गा, ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, प्रधान ढकिया कुसतौल जगदंबा प्रसाद पूर्व प्रमुख राधेश्याम भार्गव सहित समस्त ग्राम प्रधान बीडीसी क्षेत्र के उलेमाओं सम्मानित नागरिक मीडिया बंधु मौजूद रहे
