लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कोतवाली के मझगई चौकी क्षेत्र में बीती रात पांच नकाबपोश लुटेरों के चहल कदमी से लोगों में दहशत फैल गई ।
बताया जा रहा है मझगई चौकी क्षेत्र नोगवा कस्बे में बीती रात पांच नकाबपोश लुटेरों ने क्षेत्र में जमकर दहशत फैलाई,जहां पहले कस्बे के ही मुख्य मार्ग पर स्थित,बालाजी ज्वेलर्स,रामबाबू ज्वेलर्स और प्रमोद कुमार बर्तन भंडार की दुकान के तालो को तोड़कर दुकानों में लूट का प्रयास किया लेकिन लोगों के जाग जाने पर लुटेरे वहां से फरार हो गए । वही उधर नकाबपोश लुटेरों के होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद स्थानीय पुलिस देर रात मौका मुआयना करती नजर आई तो दूसरी ओर नकाबपोश लुटेरे कस्बा निवासी सपा नेता राजू चौरसिया के घर में घुस गए और राजू चौरसिया को कमरे में बंधक डाला और दूसरे कमरे में रखी अलमारी का लाक तोड़ने के साथ अन्य कमरों को खंगालना शुरू कर दिया, उधर मामले की जानकारी सपा नेता के भाई गुड्डू व अन्य लोगों को हुई जिसके बाद लोगों को जमा कर राजू चौरसिया के घर की ओर पहुंचे या देखकर नकाबपोश बदमाश वहां से फरार हो गए । वही यह भी बताया जा रहा है कि 112 पुलिस की गाड़ी घर के सामने ही खड़ी रही ओर उसको भनक तक नहीं लगी । फिलहाल बदमाशों की चहलकदमी से क्षेत्रवासियों में ही जमकर दहशत फैली दिखाई दी ।
फिलहाल लुटेरे किसी तरह से भी लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके तो वहीं क्षेत्रवासियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश दिखाई दिया और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए ।
