मितौली खीरी क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में सात दिवसीय चतुर्थ श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन संपन्न हो रहा है आज प्रथम दिवस मंगलवार को ग्राम तेंदुआ से मितौली रतहारी से होते भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ बड़े धूमधाम से जयघोष करते हुए। पौराणिक बाबा कष्ट हरण धाम पहुंची जहां पवित्र कठिना नदी के तट पर यज्ञाचार्य राजीव तिवारी वैदिक मंडल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से विधि विधान पूजन अर्चन कर यजमान व महिला व पुरुषों ने कठिना नदी से पवित्र जल कलशो में भरकर पुनः वापसी जहाँ यज्ञ मंडप को पवित्र जल छिड़कर पवित्र किया गया। कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ परम विद्वान वक्ता मानस मर्मज्ञ अनमोल मिश्र परम विद्वान संतोष मिश्र, परम विद्वान अशोक शुक्ल, साध्वी प्रिया प्रियदर्शनी छपरा बिहार मानस मर्मज्ञ मुन्नालाल मिश्रा मधुर शाहजहांपुर परम विद्वान पुरुषोत्तम कृष्ण गोस्वामी गोला मानस मर्मज्ञ आदित्य तिवारी शिखर सीतापुर वक्ताओं द्वारा भगवत चर्चा की जाएगी इस अवसर पर विक्रम सिंह अमर सिंह, लालता सिंह, छोटे सिंह, शेरू सिंह, मोनू सिंह, रामहेतु सिंह, सरवन वर्मा सहित काफी संख्या में भक्तगण व माताएं बहने मौजूद रही।
