रिपोर्ट – पंकज कुमार
मितौली खीरी | मितौली विकासखंड के फतेहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओदरहा के गांव रामनगर में डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार में तथागत गौतम बुद्ध संत शिरोमणि रविदास,सम्राट अशोक की प्रतिमाओं का अनावरण भंते गणों की मौजूदगी में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के कर कमलों द्वारा किया गया| जिसमें कमेटी के लोगों ने सांसद को बारी-बारी से माला पहना कर स्वागत किया इसी के साथ शमशाद अली जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को भी कमेटी के लोगों ने माला पहना कर सम्मान दिया | भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने कमेटी के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है | जो इन सभी महापुरुषों ने हमारे समाज के उत्थान के लिए जिस प्रकार से काम किया है आपको मालूम होना चाहिए तथागत गौतम बुद्ध ने कहा था कि तर्क की कसौटी पर जो सही उत्तर रहा हो उसी को मानो इसलिए मानव मानव एक समान मानव में कोई जातियां नहीं होती हैं जातियां तो जानवरों में होती है इंसानों में नहीं | इसलिए आप सभी लोग उनके बताए हुए मार्गो एवं विचारों पर चले तभी आप सभी का कल्याण होगा | उन्होंने बताया कि परम पूज्य बोधिसत्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने संविधान में सभी को बराबरी का अधिकार दिया किसी के साथ कोई भेदभाव पक्षपात जैसी बात नहीं की उन्होंने खुद बड़ी मुसीबत झेल कर शिक्षा हासिल की थी और शिक्षा के दम पर उन्होंने सभी को बराबरी का अधिकार दिया| इस लिए आप सभी लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं तभी अंबेडकर जी के विचारों को जान सकेंगे | उन्होंने विकास कार्य पर चर्चा करते हुए बताया कि जो रोड अभी खराब है उनको जल्द हम बनवाने की कोशिश करेंगे कुछ मार्गों का जल्द शिलान्यास भी होने वाला है| इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि तेजराम अरुण डीएसपी ने भी बौद्ध धर्म पर अपने विचार व्यक्त किया
जिसमें प्रतिमाओं के अनावरण के उपलक्ष्य में दस फरवरी से बौद्ध कथा वाचक एवं गायिका शिवा बौद्ध निर्मल बौद्ध किशनी मैनपुरी के द्वारा धम्म पर आधारित मधुर वाणी से महापुरुषों के जीवन परिचय पर संगीत माध्यम से आनंद उठा सकेंगे
इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रबंधक समिति अध्यक्ष प्रधान प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा,जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भाजपा शमशाद अली रवि कांत गौतम दयाराम मौर्य पवन कुमार वर्मा मलखान सिंह जगदीश प्रसाद मुरारी लाल राम कुमार सर्वेश मौर्य सत्यपाल यादव शेर सिंह सुनील कुमार सिंह कमलेश कुमार सहित कमेटी के सम्मानित लोग एवं महिलाएं मौजूद रहीं |
