मितौली खीरी | विकासखंड मितौली क्षेत्र मैं जो जर्जर रास्ते पड़े हुए थे जहां आवागमन में विभिन्न प्रकार की घटनाएं घटित होती थी जो शेष रास्ते रह गए हैं उन्हें भी जल्द बनवाया जाएगा इसलिए कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए कहीं भी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो इसलिए मुख्यमंत्री त्वरित योजना के तहत मार्गो का चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव हुआ मंजूर जो मैगलगंज मार्ग एनएच 24 से मडिया घाट के पारसनाथ धाम तक,वही बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फतेहपुर से जगदीशपुर तक मार्ग का चौड़ीकरण, मितौली बड़ागांव तिराहा से बड़ा गांव महोली मार्ग तक,भदूरा से आयल तक चौड़ीकरण मार्गो के कार्य का पी डब्लू डी के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के कर कमलों द्वारा 17 से 20 जनवरी तक इन मार्गों का शिलान्यास किया जाएगा | यह जानकारी कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के पूज्य पिता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने दी |
