चीफ एडिटर पंकज कुमार
मितौली खीरी। कस्बा मितौली में हिंदू ,मुस्लिम, एकता और अखंडता का प्रतीक मितौली महोत्सव पौराणिक मेला श्री धनुष यज्ञ मेले में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर में फीता काटकर शुभारंभ के साथ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया मुख्य अतिथि को मेला आयोजक मास्टर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान नीरज कश्यप व उनके समस्त सहयोगियों मेला कमेटी ने सामूहिक रूप से विशाल माला पहनाकर, बैच लगाकर अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा मितौली मेला महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दूरदराज से आए हुए कवियों के द्वारा स्वरचित सुंदर काव्य पाठ किया मुझे सुनकर काफी प्रसन्ता हुई मैं मेला आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं प्रयागराज की पावन धरती से पधारे अखिलेश द्विवेदी जीने अपने पुराने अंदाज से काव्य पाठ करते हुए कहा कि ,,जो पढ़े लिखे हैं वह सब संतरी बने। अपराधी माफिया सब हैं मंत्री बने ।। जिसने विवाह करके पत्नी छोड़ दी,वह अपने देश में प्रधानमंत्री बने।। और जय हो जनता की, जय हो हिंदुस्तान की। रायबरेली से पधारे हास्य कवि नर कंकाल ने कहा,, मेरा भीमसेन सा चौड़ा वक्ष हो जाता । मैं देव लोक का कोई यक्ष हो जाता।। चेचिस यदि मेरा साथ देती तो मैं भी कुश्ती संघ का अध्यक्ष हो जाता। मित्तौलगढ की धरती में जन्मे अमित कैथवार ने कहा ,,हमारे जिस्म का कोई हिस्सा काट कर देखो ,हमारे जिस्म की नस नस में हिंदुस्तान बहता है । लखनऊ से पधारी कवित्री शशी श्रेया ने कहा नफरतों ने तो यहां सरहदें उठाई हैं, प्रेम ही आदमी को आदमी बनाता है।। प्रतापगढ़ से पधारी कवित्री प्रीती पांडे ने कहा ,,पांव छू कर सभी पाप मिट जाएंगे, प्रीत की छांव में ताप मिट जाएंगे। धैर्य के संग प्रतीक्षा करो भीलनी, राम आएंगे तो संताप मिट जाएंगे। ईसानगर की धरती से पधारे कविं नवल सुधांशु ने कहा,,राम से राम तक राम अभिराम है ,राम में रम गए धन धरा धाम है।। गोरखपुर से पधारे कवि वसीम मजहर ने कहा, चलो अब सर पर अपने हम तिरंगा बाद बांधकर निकले, हमें हिंदुस्तान भी सरहदे आवाज देती हैं ।।हमारे जिस्म का कोई हिस्सा काट कर देखो हमारे जिस्म की नस नस में हिंदुस्तान बसता है।। मंच का कुशल संचालन रायबरेली से पधारे कवि नीरज पांडे ने किया, कमल पांडे ने भी अपनी कविता सुना कर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। मेला आयोजक दिनेश कुमार मास्टर ने आए हुए अतिथियों कवियों सम्मानित नागरिकों को धन्यवाद दिया बताया अगले दिन रात्रि में 26 जनवरी को नन्हे-मुन्ने बच्चों का कार्यक्रम, 28 जनवरी को जवाबी दुर्गा जागरण, 30 जनवरी को आर्केस्ट्रा के साथ कार्यक्रमों का समापन किया जाएगा इस अवसर पर ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, मेंला संरक्षक पूर्व प्रधान सघं के अध्यक्ष फेरूलाल, प्रदीप कुमार शुक्ल , करुणा शंकर गुप्ता, सचिन कुमार शुक्ल, योगेंद्र कुमार मिश्र उर्फ पप्पू, डॉक्टर आदेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, सुरेश राठौर रतहरी, डॉक्टर आदेश कुमार राज, शिव शरन ,सरदार जितेंद्र सिंह बग्गा, अमित गुप्ता, बृजेश कुमार मिश्र एडवोकेट, शाहनवाज नासिर, मलिक ,विपिन कुमार दीक्षित, अशोक कुमार राज उर्फ मौलाना, सूरज मिश्र, संतराम, विक्रम, सुनील सहित समस्त मेला कमेटी क्षेत्र के सम्मानित नागरिक माताएं बहने मौजूद रहीं।
