चीफ एडिटर पंकज कुमार
लखीमपुर खीरी 04 जनवरी। तराई मेें लगातार बढ़ रही ठंड से समाचार वितरकों को राहत पहुंचाने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रशासन की ओर से समाचार वितरकों के लिए कंबल वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन, संयोजन एसडीएम (सदर) श्रद्धा सिंह ने किया।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में सभी समाचार वितरकों को कंबल वितरित किया। प्रशासन से कंबल पाकर समाचार पत्र वितरकों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आम आदमी तक समाचार पत्रों को पहुंचाने वाले समाचार पत्र वितरक प्रशंसा के पात्र हैं। उनका काम किसी चुनौती से कम नहीं है। वितरक सच्चे अर्थ में कर्मयोगी के साथ ही समाज के भी सजग प्रहरी हैं। अखबार वितरण चुनौतीपूर्ण कार्य है। वितरक बदलते मौसम ठंडी, गर्मी व बरसात में भी हमें देश-दुनिया की खबरों से अपडेट कराने के लिए कठिन परिश्रम करते रहते हैं। वितरक सुबह होते ही बिना किसी छुट्टी के रोज अखबार पहुंचाने का जज्बा लोगों के लिए मिसाल है।
अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के जमाने में भी अखबार लोगों तक विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का साधन बने हैं। उन्होंने समाचार पत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहे समाचार पत्र वितरकों के कार्य को सराहा। समाचार पत्र वितरक अखबार रूपी इमारत के नींव के पत्थर हैं। हर परिस्थिति में लोगों के जागने से पहले रोज सुबह समाचार पत्र घरों तक पहुंचाना बेहद चुनौती भरा काम है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मयंक बाजपेई व धर्मेश शुक्ला ने अपने सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए प्रशासन के इस पुनीत कार्य को सराहा। सर्दी-गर्मी और बारिश या अन्य कैसी भी कठिनाई हो वितरक रोज अपना काम पूरी लगन और मेहनत से करते हैं। रोज सुबह तीन-साढ़े तीन बजे उठ कर लोगों तक समाचार पत्र पहुंचाना काबिलेतारीफ है।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एनके मिश्रा, उप जिलाधिकारी (सदर) श्रद्धा सिंह, तहसीलदार (सदर) सुशील प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल राजेश शुक्ला, सौरभ राय सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
बिजुआ चौकी पर चौकी प्रभारी व समस्त स्टाफ ने सम्मान पूर्वक सिपाही को किया रवाना
बिजुआ (खीरी):-बिजुआ चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने सिपाही मनोज कुमार को माला पहनाकर बड़े धूमधाम से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मैलानी थाने के लिये रवाना किया.
कांस्टेबल मनोज कुमार की विदाई कार्यक्रम में दीवान राजेन्द्र कुमार पांडेय,कांस्टेबल,राजू वर्मा ,संजीव कुमार,मोहित कुमार,कुलदीप,अनुज यादव,शिवकुमार गंगवार,समेत समस्त स्टाफ ने कांस्टेबल मनोज कुमार का माल्यापर्ण कर विदाई दी.
बताते चले बीते दिनों में एसपी खीरी ने एक थाने में अपनी तैनाती का तीन साल पूरा कर चुके, सिपाहियों का तबादला किया था ,जिसमे बिजुआ चौकी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार का मैलानी थाने को स्थान्तरण हुआ था। उसी के चलते आज मनोज कुमार को माल्यार्पण कर बिदा किया गया.

अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, परिवहन पर अंकुश लगाने को चला अभियान, 05 अभियोग दर्ज
लखीमपुर खीरी 04 जनवरी। आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन के दिशा निर्देश एवं डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने के लिए प्रशासन-पुलिस-आबकारी विभाग की संयुक्त टीमो ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया, जो 05 जनवरी 2023 तक चलेगा।
जनपद खीरी के आबकारी निरीक्षक रुद्र कांत मिश्र क्षेत्र 2 मोहम्मदी ने मय स्टाफ ग्राम गदमापुर, टेंगुन खुर्रमनगर थाना मोहम्मदी में दबिश दी। दबिश के दौरान गन्ने के खेतों से कच्ची शराब, लहन बरामद की। मौके पर लहन एवं चढ़ी भट्ठियों को नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक केपी सिंह क्षेत्र 4 पलिया खीरी मय स्टाफ ग्राम पंजाब घाट चौराहा थाना संपूर्णानगर में दबिश दी। दबिश के दौरान संदिग्ध घर कच्ची शराब प्लास्टिक की बोतल में बरामद की गई, आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह क्षेत्र 5 गोला खीरी के द्वारा मय स्टाफ ग्राम भेठियां बाजार, अलीगंज, अलियापुर, गढ़ी मोहल्ला पसियाना, भटपुरवा, कुशमी थाना गोला में दबिश दी। दबिश के दौरान संदिग्ध स्थनों से कच्ची शराब बरामद की गई, आबकारी निरीक्षक अब्दुल अज़ीज़ क्षेत्र 7 धौरहरा खीरी मय स्टाफ ग्राम हरदुआ नाला थाना धौरहरा में दबिश दी। दबिश में नाले के किनारे से कच्ची शराब बरामद की।
डीईओ कुलदीप दिनकर ने बताया कि सभी आबकारी निरीक्षकों द्वारा लगातार अपने-अपने क्षेत्रो में कार्य कर रहे है, जिससे किसी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री न होने पाये, जिस कारण जनपद में दबिश के दौरान जनपद में कुल 05 अभियोगो को पंजीकृत किया। 150 लीटर अवैध शराब व 600 किग्रा लहन बरामद की।
