चीफ एडिटर पंकज कुमार
उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुसार 05 वर्षों में बालश्रम से प्रदेश को मुक्त करने के संकल्प के क्रम में जनपद खीरी में श्रमायुक्त उप्र के आदेश, जिलाधिकारी खीरी, श्री महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी/नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में बालश्रम के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा। जिसके क्रम में आज दिनांक 04.01.23 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के निरीक्षक जैनेन्द्र कुमार और कांस्टेबल राजेश कुमार द्वारा श्रम प्रवर्तन अधिकारी, श्री सन्तोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चाइल्ड लाइन खीरी के सन्तोष कुमार और सुचेतना के साथ श्रम मजदूर सेवा वैलफेयर सोसाइटी के जिला समन्वयक, अनुरूद्ध मिश्रा द्वारा *थाना निघासन क्षेत्रान्तर्गत दुकानों पर कार्य करने वाले किशोर श्रमिकों को चिन्हित करते हुए संबंधित सेवायोजकों के विरूद्ध नोटिस जारी की।
साथ ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा सेवायोजकों से अपील की कि वे 14 वर्ष तक के किसी बच्चें को अपने यहाँ काम पर न रखे और 14 से 18 वर्ष के किशोर को केवल गैर खतरनाक प्रक्रिया में नियमानुसार ही नियोजित करें। *उक्त अभियान के क्रम में 11 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के कई गांवो में हो रहा धड़ल्ले से अवैध मिट्टी का खनन
गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला तहसील क्षेत्र के थाना हैदराबाद क्षेत्र में भट्ठा मालिक मिट्टी का अवैध खनन कर सरकार को रॉयल्टी का तगड़ा चूना लगा रहे हैं। साथ ही जिस जगह पर खुदाई हो रही है वहां की भूमि भी किसी योग्य नहीं बचती। इसको रिहाशयी जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और न खेती के काम।
भट्ठा मालिकों को ईंट बनाने के लिए जिस मिट्टी को इस्तेमाल कराना होता है। उसकी रॉयल्टी जमा करनी पड़ती है। इसके लिए नियम तो यह है कि संबंधित एसडीएम या तहसीलदार को सर्वे कराना पड़ता है। और उसी आधार पर रॉयल्टी तय की जाती है। जिस जगह की रॉयल्टी तय की जा रही है। उस भूखंड के मालिक और ईंट भट्ठा स्वामी के बीच लिखित करार होता है। इसमें यह भी मानक तय रहता है कि मिट्टी की खुदाई इतनी गहराई से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके बावजूद भी हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कंधरापुर में अवैध मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भर कर अज़ान चौकी क्षेत्र के काना खेड़ा स्थित ईंट भट्टा रतन लाल अग्रवाल ईट उद्योग में लाई जा रही है। यह कार्य सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक मिट्टी लाने का कार्य बदस्तूर जारी रहता है। पुलिस प्रशासन को अवैध मिट्टी खनन की जानकारी होने पर भी जानकर अन्जान बना रहता है। इस मुख्य कारण खनन माफिया द्वारा पुलिस प्रशासन को ये लोग मोटी रकम देते हैं। तभी मानकों की अनदेखी करते हुए ईंट भट्ठा मालिक मिट्टी का जबरदस्त खनन कर रहे हैं।
अवैध तरीके से मिट्टी की खुदाई होने से ईंट भट्ठों के पास पड़ी जमीनें काफी नीचे हो गई हैं। ऐसे में वे न तो रहने लायक रह गई हैं। और खेती के लिए इसलिए नहीं उचित मानी जाती, क्योंकि वहां बरसात में जबरदस्त जलभराव हो जाता है। इस ओर न तो संबंधित एसडीएम व तहसीलदार कोई रिपोर्ट दे रहे हैं और न ही इससे जड़े जिला स्तर के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी गोला से बात करनी चाहिए तो उन्होंने बताया की अभी मैं मीटिंग में हूं इतना कहकर फोन काट दिया ।
बाक्स
इस सम्बन्ध में अज़ान चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मुझे कुछ पता नहीं है वैसे भी मेरा मिट्टी खनन से कोई लेना देना नहीं है ये खनन विभाग का मामला है।

