पंकज कुमार (चीफ एडिटर)
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कुसल निर्देशन में विकासखंड मुख्यालय मितौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक डॉ देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विशाल मानसिक मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि गौरव सिंह उर्फ मोनू व मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमारगुप्त की मौजूदगी में फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया गया जिसमें जिला लखीमपुर खीरी से आए मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश शुक्ल व उनकी टीम के द्वारा समस्त मानसिक रोगियों का परीक्षण कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया.
अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने आए हुए मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्त एवं मानसिक रोग चिकित्सक अखिलेश शुक्ल ने निम्न लक्षण वाले लोगों को मानसिक विकार के लक्षण के बारे में विस्तार से बताया । नींद कम आना या अत्यधिक नींद आना, मिर्गी बेहोशी या किसी प्रकार के दौरे आना, भूत प्रेत आदि की छाया का भ्रम होना, नशीले पदार्थों का सेवन तथा उससे उत्पन्न मानसिक व्यवहारिक समस्याओं जैसे मारपीट गुस्सा चिड़चिड़ापन का होना, तनाव उलझन घबराहट व बेचैनी के लक्षण दिखाएं देना। साथ ही शिविर में विकासखंड मितौली में तैनात समस्त सी एच ओ को लैपटॉप वितरण भी किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शमशाद अली, शिवेंद्र सिंह ,तैयब सिद्दीकी डॉ रेनू बैसवार ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के सभी अधिकारी कर्मचारी मीडिया कर्मी मौजूद रहे ।
रिपोर्ट मोहम्मद आरिफ
विधायक ने ब्लॉक फूलबेहड़ में 450 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
प्रशासन के तत्वावधान में ब्लॉक फूलबेहड़ में हुआ कंबल वितरण कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी 03 जनवरी। तराई मेें लगातार बढ़ रही ठंड से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन के तत्वावधान में ब्लॉक फूलबेहड़ सभागार में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने किया।
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे ब्लॉक सभागार फूलबेहड़ में विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी ने स्थानीय राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को 450 कंबल बांटे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि अत्यधिक ठंड एवं शीतलहरी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के मद्देनजर सरकार की ओर से निराश्रित, असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाए जाने के उद्देश्य से कंबलो का वितरण किया जा रहा है। शासन की मंशानुरूप रैन बसेरे में सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कराते हुए संचालन किया जा रहा। वही प्रमुख चौराहों, स्थलों पर अलाव जलाकर राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आना चाहिए।
इस मौके पर तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी पीयूष सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह, नायब तहसीलदार अश्विनी कुमार व सुनील कुमार, राजस्व निरीक्षक राम औतार बाबू राम आदि उपस्थित रहे।
जरूरतमन्द फरियादियों को डीएम ने बांटा कम्बल
लखीमपुर खीरी। मंगलवार की सुबह सर्द मौसम में जिलाधिकारी के जनता दर्शन में आने वाले निर्धन, असहाय व निराश्रित 05 फरियादियों को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सर्वप्रथम कम्बल ओढ़ाया फिर उनकी फरियाद को सुना।

