पंकज कुमार (चीफ एडिटर)
लखीमपुर खीरी 21 दिसंबर। बुधवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें उद्यमियों की उठाई समस्याओं के समाधान पर गहन मंथन हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। समस्याओं के तत्परतापूर्वक निदान से उद्यमियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। व्यापारियों द्वारा उठाई समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के संदर्भ में संबंधित विभागों से पूछताछ कर कारण जाना एवं जल्द ही निस्तारण के निर्देश दिए। उद्यमियों अपनी समस्या के संबंध में प्रशासन को जानकारी देकर निदान करा सकते हैं।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बैठक की आवश्यकता व प्रासंगिकता पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उद्यमियों के हर समस्या के निदान हेतु प्रशासन तत्पर है। उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने गत बैठक में हुए निर्णयों के अनुपालन की जानकारी दी। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों, विभाग द्वारा संचालित पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम, एमवाईएसवाई, ओडीओपी वित्तपोषण सहित रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक की शुरुआत में उपायुक्त (उद्योग) संजय सिंह ने गत बैठक में लिए गए निर्णय की अद्यतन प्रगति बताइ। सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाले “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” में जनपद लखीमपुर-खीरी के आवंटित लक्ष्य 200 करोड़ के सापेक्ष अबतक 174 करोड़ का निवेश प्राप्त हो चुका है। आगे भी निवेश के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने व्यापारियों को अवगत कराया कि डीएम महोदय द्वारा इंडस्ट्रीयल एरिया में दो हाई मार्क्स लाइन लगाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। बैठक में आईएमए खीरी के चेयरमैन दीपक अग्रवाल ने नए इंडस्ट्रीयल एरिया बनाने की मांग की।
इनकी रही मौजूदगी :उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, एलडीएम अजय कुमार पांडेय, डीसीओ वेद प्रकाश, एएलसी डॉ महेश कुमार पांडेय, राज्य कर अधिकारी राम प्रसाद, ओपी यादव, एक्सईएन विद्युत शैलेंद्र यादव, डीपीआरओ सोम्यशील सिंह सहित काफी संख्या में उद्यमी व उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
डीएम-सीडीओ ने दी लाभार्थियों को शुभकामनाएं

लखीमपुर खीरी। उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निःशुल्क पापकार्न मेकिंग मशीन वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने पांच लाभार्थियों (आदित्य कुमार, सर्वेश कुमार, कामता प्रसाद, राम खेलावन, अरविन्द कुमार) को निःशुल्क पापकार्न मेकिंग मशीन की सौगात दी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी। लाभार्थियों से संवाद करते हुए मशीन को उनके लिए उपयोगी बताया। डीएम ने लाभार्थियों को कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एआरटीओ दफ्तर, चिकित्सालय परिसर में पॉपकार्न मेकिंग मशीन लगाने का प्रस्ताव/सुझाव दिया। कहा कि इन सरकारी संस्थानों में बड़े पैमाने पर आमजन का आना जाना रहता है, इसलिए यहां पर रोजगार अच्छा चलेगा। सरकार ने पात्र लाभार्थियों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से निशुल्क मशीन प्रदान की, इसका उपयोग कर अपने भविष्य को सवारे।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने लाभार्थियों से संवाद कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान कारीगरों/लाभार्थियों को उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के संबंध में जागरूक भी किया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री टूल किट्स वितरण योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को निशुल्क पॉपकार्न मेकिंग मशीन प्रदान की जा रही है। इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डीके श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार सक्सेना, प्रधान सहायक मो० हनीफ मौजूद रहे।
