पंकज कुमार( चीफ एडिटर)
भीखमपुर। मोहम्मदी लखीमपुर मार्ग पर आंवला जंगल के पास गन्ना बेचने कुंभी चीनी मिल को जा रहे किसान के ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसी भरी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।ट्रैक्टर ट्रॉली के खन्दक में पलटने के कारण ट्रैक्टर के नीचे किसान की दबने से इलाज के दौरान मौत हो गई। भूसी भरी ट्रक को चालक पेट्रोल पंम्प के पास खड़ी करके फरार हो गया।
हैदराबाद के गांव मढ़िया सड़क निवासी रामलोटन 40 पुत्र हेमराज भार्गव अपना गन्ना लेकर कुंभी चीनी मिल को दिन के करीब 2 बजे जा रहे थे।
आंवला जंगल क्रॉस करते ही आर्या फार्म के पास मोहम्मदी की ओर से आ रहे भूसी भरे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते किसान रामलोटन का गन्ना भरा ट्रैक्टर ट्रॉली समेत खन्दक में जा गिरा।ट्रैक्टर के नीचे किसान रामलोटन 1 घन्टे दबा रहा।मौके पर हैदराबाद पुलिस भी नही पहुँच पाई।गम्भीररूप से घायल किसान को वनविभाग और ग्रामीणों की मदद से मोहम्मदी सीएचसी 108 एम्बुलेन्स से भेजा गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।रामलोटन के दो पुत्र और दो पुत्रियां है। जिसमें एक पुत्र और एक पुत्री विवाहित है।मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
मैगलगंज खीरी।
किसानों का हाल दिन पर दिन बेहाल होता जा रहा है भले ही बीजेपी सरकार ने बिजली विभाग के लिए 1912 जैसी सर्विस चालू कर 24 घंटे में फुके हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने का आदेश दिया हो।लेकिन जमीनी हकीकत ही कुछ और है औरंगाबाद क्षेत्र के ढखौरा गांव निवासी किसान जगदेव पुत्र केशराज का पिछले 8 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर फूंका था किसान ने बाकायदा 1912 टोल फ्री नंबर पर ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन उसके बावजूद भी 8 दिन से ज्यादा समय हो जाने के बावजूद भी किसान का फूंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।किसान की फसल सूख जाने की कगार पर है ऐसे में किसान का नुकसान होना लाजमी है जबकि कागजी कार्यवाही की बात करें तो 1912 टोल फ्री नंबर चालू होने के बाद कागज स्तर पर 24 घंटे के अंदर ही जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने का आदेश हुआ था।लेकिन उसके बावजूद भी पीड़ित किसान की कोई सुनवाई नहीं हो रही आखिरकार मामले में अधिशासी अभियंता मोहम्मदी व उपखंड अधिकारी मैगलगंज से बराबर किसान की वार्ता होने के बावजूद भी कोई संतोषजनक हल न निकल पाने के चलते मजबूरन किसान ने बिजली बिभाग के मुख्य अभियंता लखनऊ क्षेत्र ए के सिंह लखनऊ को अवगत कराना पड़ा जिसके बाद किसान का ट्रांसफार्मर बदला जा सका।
21 दिसंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला
लखीमपुर खीरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लखीमपुर द्वारा रोजगार मेले का आयोजन 21 दिसंबर को किया जा रहा है जिसमें तमाम प्राइवेट लिमिटेड और निजी कंपनियां शामिल हो रही हैं।
प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लखीमपुर-खीरी में दिनांक 21/12/2022 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कृषि विहान एग्रों प्रा. लि. जीपी बायोफर्ट प्रा. लि, बजाज एलियांस प्रा. लि. लखीमपुर एवं ब्राइट फ्यूचर प्रा. लि लखनऊ आदि कई कम्पनियां प्रतिभाग कर रही हैं। आईटीआई उत्तीर्ण/अन्य इच्छुक अभ्यर्थी 10ः30 बजे से 3ः30 बजे तक अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र एवं छायाप्रति के साथ मेले में प्रतिभाग कर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं।
