पंकज कुमार चीफ एडिटर
मैलानी खीरी मैलानी जंक्शन की जीआरपी चौकी में तैनात सिपाही को वर्दी पहन कर दारू पीना महंगा पड़ गया,वीडियो वायरल होते ही एसपी जीआरपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया।
रविवार की शाम मैलानी जंक्शन की जीआरपी चौकी मैं तैनात सिपाही विवेक सिंह कस्बे के बाईपास चौराहे पर स्थित इंग्लिश वाइन शॉप के निकट एक दुकान में बैठकर पुलिस की वर्दी में शराब का लुफ्त उठा रहे थे,तभी उनका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया,इस वीडियो के संज्ञान में आते ही एसपी जीआरपी लखनऊ ने थानाध्यक्ष जीआरपी लखीमपुर देवेंद्र सिंह से सिपाही से संबंधित रिपोर्ट तलब उसको सस्पेंड कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रह है कि सिपाही विवेक सिंह वर्दी पहनकर खुलेआम शराब पीकर वर्दी को दागदार कर रहे थे,स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त सिपाही कई बार शराब के नशे ट्रेन में यात्री सुरक्षा मे जाते थे और उनकी ड्यूटी के दौरान शराब पीने की शिकायतें भी उच्चाधिकारियों तक पहुंच रही थीं।
जीआरपी थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान द्वारा वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर दोषी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है एवं उसकी रवानगी पुलिस लाइन के लिए भी तत्काल करा दी गई है।
भीखमपुर खीरी
ओवरलोड करना भरे ट्रकों से आए दिन क्षेत्र में बिजली खंभों और तारों को तोड़ना लगातार जारी परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही से आए दिन रोज कहीं ना कहीं रोड पर ओवरलोडिंग की वजह से हादसे होते रहते हैं परिवहन विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंगता आए दिन खबरें प्रकाशित होती रहती हैं लेकिन अधिकारी गुलाबी नोटों के आगे मस्त रहते हैं भीखमपुर नहर पुल के पास अभी-अभी ओवरलोडिंग ट्रक से गन्ना गिर जाने से 11000 के 2 खंभे टूटे और तार जमीन में गिरा पड़ा जिससे पूरे समूचे क्षेत्र की बिजली बाधित लेकिन कुंभी चीनी मिल के अधिकारियों और परिवहन विभाग की मिलीभगत से आए दिन एक एक ट्रक पर 300 से 400 कुंतल गन्ना लोडिंग बराबर होती रहती है जिससे रास्ते पर चलने वाले राहगीरों को इसका सामना करना पड़ता है कभी-कभी तो मौत को भी गले गले लगाना पड़ता है राहगीरों को अब देखना यह है उच्च अधिकारी इस पर क्या संज्ञान लेते हैं या मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहेगा

मोहम्मदी खीरी।युवा प्रेस क्लब की वार्षिक बैठक संगठन के अध्यक्ष कमल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई ,जिसमें संगठन के वार्षिक चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी जर्रार खा, मनोनीत किए गए ,जिसमे सर्वसम्मति से अब्बास नकवी को अध्यक्ष, हरविंदर सिंह को महामंत्री बनाया गया,आकाश सैनी को कोषाध्यक्ष चुना गया ,वही सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया जिसमें इरफान अहमद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज मिश्र को उपाध्यक्ष,शावेज खां उर्फ मुन्ना संगठन मंत्री,रविउल्ला खां मंत्री, राशिद मंसूरी व इंतज़ार को शोशल मीडिया प्रभारी,हरभजन सिंह को एडिटर, विधिक सलाहकार के रूप मे जिलाउल्ला खा और हसन नकवी बनाए गये, वही सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार जर्रार खा को क्लब का संरक्षक भी मनोनीत किया गया।बैठक मे सदस्य के रूप में फरीद खा,आदेशगुप्ता,शहबाज खान उर्फ साहिल मौजूद रहे, नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास नकवी ने कहा कि मीडिया के सभी साथियों का मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। संगठन को और मजबूत और गतिशील बनाने के लिए नये सदस्यों को जोडा जाऐगा। शीघ्र ही शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के प्रमुख अधिकारियों को आमंत्रित करने का प्रस्ताव सभी सदस्यों ने किया। हर बार बैठक करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। बैठक में बैठक के अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी ने सर्वसम्मति से चुनी गई कमेटी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
