पंकज कुमार (चीफ एडिटर )
लखीमपुर खीरी |दिसंबर को जिला गन्ना अधिकारी खीरी श्री वेद प्रकाश सिंह के गोला गन्ना समिति मैं आने की भनक लगने से बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर मिलने अपने साथियों के साथ गन्ना समिति में पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा !
राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन —
समाचार – गोला गोकर्णनाथ ,
आज दिनांक 15 दिसम्बर को सहकारी गन्ना विकास समिति गोला में जिला गन्ना अधिकारी बेद प्रकाश सिंह के आने की भनक लगते ही राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा अपने साथियों संगठन के नगर अध्यक्ष राहुल वर्मा, शसांक वर्मा के साथ जिला गन्ना अधिकारी से मिलने पहुंचे गन्ना समिति में मौजूद गन्ना समिति के चेयरमैन श्री सुरेश चंद वर्मा के साथ महामहिम राज्यपाल महोदय को बजाज ग्रुप की चीनी मिलों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर ज्ञापन सौंपा !
ज्ञापन में लिखा गया है कि जनपद लखीमपुर खीरी की बजाज ग्रुप की चीनी मिलों के एक पखवाड़े से अधिक व्यतीत हो गया है प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना भुगतान करवाना तो दूर गन्ना मूल्य भी निर्धारित नहीं किया है जब कि शुगर केन कंट्रोल आर्डर 1966 के नियम में 14 दिन में भुगतान का प्रावधान है , गन्ना मूल्य निर्धारित न हो पाने के कारण पिछले सत्र और इस सत्र का बकाया गन्ना भुगतान नही हो पा रहा है !
ज्ञापन में पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार के आग्रह पर आपने बीते पेराई सत्र में राजाज्ञा जारी कर उत्तर प्रदेश गन्ना आपूर्ति खरीद अधिनियम 1953 में संशोधन किया था कि शुगर मिल कंपनी की सम्बंधित कंपनी से भी गन्ना किसानों का भुगतान किया जायेगा ! इस राजाज्ञा के तहत पेराई सत्र 2020-21 का बजाज हिंदूस्थान शुगर लि० की 14 चीनी मिलों के गन्ना किसानों के बकाया भुगतान बजाज पावर कंपनी लि० ललितपुर पर बकाया राशि 2361.20 करोड़ रुपये में से ” एक हजार करोड़ ” रूपये किया गया था , उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि० पर अभी 1361.20 करोड़ रुपये बकाया है किंतु इस धन को प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के भुगतान वाले एस्क्रो अकाउंट में नहीं भेज रही है !
राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने महामहिम राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में लिखा है कि बजाज ग्रुप के गन्ना किसानों की दयनीय स्थिति को देखते हुए 1361,20 करोड़ रूपये बजाज हिंदूस्थान शुगर लि० की 14 चीनी मिलों के गन्ना किसानों के बैंक खाते एस्क्रो अकाउंट में भिजवाने और गन्ना मूल्य 500 रूपये प्रति कुंतल निर्धारित करने की मांग की है !
अन्यथा की स्थिति में 5 जनवरी से शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन को विवश् होंगे !
