जनपद खीरी | फूलबेहड़ एवं नकहा ब्लॉक का मामला। महेवागंज। जहाँ एक तरफ सरकार लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर गांवों के सर्वांगीण विकास हेतु एवं भारत सरकार की मनरेगा योजना को आगे बढ़ाकर विकास के साथ साथ ग्रामीणों को रोजगार दे रही है। वहीं ग्राम पंचायतों जिम्मेदार सरकार की मंशा पर पानी फरने का काम कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि फूलबेहड़ ब्लॉक की ओदरहना पंचायत में मानकविहीन कच्चे रास्ते की पटाई की जा रही है। पटाई के लिए रास्ते के आसपास के खेतों की मिट्टी उठाई जा रही है। मानक के अनुसार नहीं पट रहा कच्चा रास्ता पटाई के नाम पर सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। ग्राम प्रधान व सचिव मिलकर कर गोलमाल कर रहे हैं। सरकार की मनरेगा योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और जिम्मेदार सबकुछ जानकर भी अंजान बने हुए हैं। ओदरहना पंचायत में प्रधान द्वारा नवभारत स्कूल के सामने महेवा गांव को जाने वाले मार्ग पर चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य में भी घटिया सामग्री लगाई जा रही है। इंटरलॉकिंग में नीचे पड़ने वाली बजड़ी एंव मानकविहीन ईंट में भी जमकर अंदेखी की जा रही है। ओदरहना पंचायत में अब तक कराये गये विकास कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार होता रहा है। चाहे वह पंचायत भवन का बाउंड्री वाल का निर्माण हो या पंचायत भवन की मरम्मत का कार्य, इसके अलावा ग्राम पंचायत में बने सोकफिट, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण कार्य सभी में जमकर भ्रष्टाचार किया जाता रहा है। जिसका निरीक्षण और कार्यवाई भी पूर्व ब्लॉक वीडियो प्रीती तिवारी ने किया था। इसके बावजूद भी ओदरहना प्रधान प्रतिनिधि भ्रष्टाचार से बाज नहीं आ रहा है। वहीं उधर नकहा ब्लॉक के अशोगापुर गांव में बन रही नाली निर्माण कार्य में भी घटिया ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। साथ मटेरियल में भी जमकर अंदेखी कर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अब देखना यह है कि प्रधान द्वारा किये जा रहे भर्ष्टाचार को जिम्मेदार क्या कार्यवाई करते हैं। या फिर ऐसे ही सरकार की योजनाओं को पलीता लगाकर गोलमाल होता रहेगा।
