लखीमपुर खीरी।अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योग गुरु मंगेश त्रिवेदी के द्वारा एक मुलाकात आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री भारत सरकार माननीय कौशल किशोर जी से भेंट करके उनको अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ द्वारा योग शिक्षकों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा करने वाले अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ परिवार के योग वीर योग वीरांगनाओ एवं योग सेनापतियों को सम्मानित करने हेतु राष्ट्रीय योग वीर सम्मान समारोह 9 नवंबर 2022 में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया और माननीय मंत्री जी ने अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के द्वारा सम्पन्न हुए कार्यों की प्रसन्नसा करते हुए सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण स्वीकार किया और समारोह में आने की अनुमति देते हुए सभी महासंघ के योग वीरों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ 9 नवम्बर को प्रथम राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में कर रहा है।अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ अपने राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोर शोर से कर रहा था जिसमें अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ राष्ट्रीय योग वीर सम्मान 2022 का आयोजन आगामी 09 नवम्बर को नई दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में आयोजित करने जा रहा है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष योगगुरु मंगेश त्रिवेदी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई कालूभाई, मोरार जी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग के डॉयरेक्टर डॉ० ईश्वर वी० बसवारेड्डी को भी सादर आमंत्रित कर चुके है।इस आमंत्रण को सभी ने सहर्ष स्वीकार किया है।बताते चलें कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोविड काल में इम्यूनिटी बूस्टर ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम, 51 लाख सूर्य नमस्कार कार्यक्रम,71 लाख सामूहिक सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम,21 लाख स्कूली बच्चों के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम सहित 75 लाख लोगों को हृदय रोगो से बचाव हेतु योगाभ्यास कार्यक्रम आदि विभिन्न उपक्रमों में अपना सराहनीय योगदान देने वाले समस्त योग शिक्षकों महासंघ के विभिन्न पदाधिकारियों एवं मार्गदर्शक मंडल को राष्ट्रीय योग वीर सम्मान 2022 से सम्मानित किया जाएगा।
