लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र मितौली के अंतर्गत सरायन नदी पर बना हुआ रपटा पुल पर चल रहे पानी के बाह में बहे दो लोगों एक को ग्रामीणों ने निकाल लिया दूसरे की तलाश जारी.
नदी के पानी के बाहाव में बहे दो युवक एक लापता
शहबाज पुत्र इस्तियाक अली उम्र 19 वर्ष निवासी भूलन पुर व सानू पुत्र सलीम उम्र 18 वर्ष निवासी विसवा दोनों मोटरसाइकिल से दतेली के लिए जा रहे थे मार्ग में सराय नदी रपटा पुल के ऊपर से बह रहे पानी की धार में मोटरसाइकिल सहित दोनों युवक नदी के बहाव में बह गए पास में मौजूद ग्रामीणों के प्रयास से सानू को निकाल लिया गया, शहबाज का काफी देर तलाश करने के बाद भी पता नहीं चल सका सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी मितौली सुनीत कुमार थाना प्रभारी ने पहुंचकर के जायजा लेते हुए स्थानीय गोताखोरों के द्वारा 3 घंटे तक शहबाज की तलाश की गई कहीं पता न चल सका
थाना प्रभारी द्वारा उच्च अधिकारियों को दी गई सूचन
काफी देर तलाश करने के बावजूद भी नदी के पानी में डूबे शहबाज पता नहीं लगा स्थानीय गोताखोरों के द्वारा करीब 3 घंटे तक प्रेस को किया गया उसके बाद थाना प्रभारी मितौली द्वारा बताया गया उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है पीएसी एनडीआरएफ टीम आज आने के बाद पुनः शहबाज की तलाश की जाएगी
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी मितौली
घटना की सूचना पाकर के उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने सराय नदी घाट नेवरी पहुंच करके मौका मुआयना करते हुए परिजनों से की मुलाकात बंधाया ढाढसा, फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
