139 विधानसभा गोला के उपचुनाव को लेकर सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पब्लिक इंटर कॉलेज स्थित श्री राजेंद्र स्टेडियम मैं चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए चेतावनी के लहजे में कहा कि गन्ना मिल मालिक पिछले वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान मिल के शुरू होने से पूर्व कर दें अन्यथा उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी और उनके लिए जेल के दरवाजे खुले हुए हैं। मालूम हो कि 139 विधानसभा गोला क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता अरविंद गिरी विधायक की असमय मृत्यु हो जाने के पश्चात गोला में आगामी तीन नवंबर को उपचुनाव कराए जाने के चलते सोमवार दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पब्लिक इंटर कॉलेज के राजेंद्र गिरी स्टेडियम में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार के द्वारा कराए गए कार्यों का बखान और गन्ना मिलों को चेतावनी देने की लहजे में उन्होंने कहा कि तराई क्षेत्र गन्ना किसानों का क्षेत्र है जिसके चलते हमको जानकारी मिली है कि गन्ना मिल किसानों का पिछला भुगतान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते गन्ना मिल मालिको से स्पष्ट रूप से कह देना चाहता हूं कि पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान किए बिना मिल कदाचित न चलाएं। नही तो उनको जेल भी जाना पड़ सकता है। जिसके लिए हमारे उत्तर प्रदेश में उनके लिए जेले खाली हैं। इसी के साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार द्वारा कराए गए कार्यों का बखान करते हुए बताया कि गरीबों. किसानों. मजदूरों. के लिए भाजपा सरकार हर कदम से कदम मिलाकर चल रही है। भाजपा सरकार में गुंडे या तो जेल मे है बेल पर हैं। लूट. अपहरण. हत्या. डकैती. जैसी घटनाएं नही हो रही है जिसका मुख्य कारण है कि सभी प्रकार के अपराधी जेल में है। गुन्डे माफिया तख्तियां अपने सीने पर लगाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। वही अरविंद गिरी की असामयिक मृत्यु का शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के नाम से विख्यात है। जहां पर उनके समय में ही गोला को गोकर्णनाथ कारीडोर के नाम से कार्य चल रहा था। जिसको लेकर लखनऊ से एक सर्वे की टीम माननीय अरविंद गिरी के नेतृत्व में सर्वे कर रही थी। लेकिन उनकी मृत्यु के पश्चात कार्य को गति नहीं मिल पाई। तभी इस कार्य को बीच मे रोकना पड़ा अब समय आ गया है। और अतिशीघ्र ही गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के नाम से साकार रूप मे विश्वविख्यात होगी। और वह अपने साकार रूप को प्रदान करेगी जिसके लिए हम अति शीघ्र ही उसका उद्घाटन करने के लिए अवश्य आएंगे।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, विधायक रोमी साहनी मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह. धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी. निघासन विधायक शशांक वर्मा. लखीमपुर विधायक योगेश वर्मा. श्री नगर विधायक मंजू त्यागी.कस्ता विधायक सौरभ सिंह.जिला अध्यक्ष सुनील सिंह सत्यम मंत्री सांसद विधायक पार्टी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे है।
