लखीमपुर खीरी l समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन पर शोक सभा का आयोजन किया गयाl शोक सभा में पार्टी कार्यकर्ताओ एवं नेताओं नें 2मिनट मौन रख कर नेता जी की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की l शोकाकुल पार्टी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव नें कहा कि नेता जी के निधन से पूरा राष्ट्र शोक मे है, नेता जी नें दबे, कुचले, दलित, पिछड़ो, किसानो, नवजवानों के लिए पूरे जीवन भर संघर्ष किया जिसे देश कभी भुला नहीं पायेगा, उन्होंने कहा कि नेता जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब लोग उनके नीतियों एवं कार्यकर्मो को आगे बढ़ाये, उनके आदर्शो पर चल कर समाजवादी विचार धारा को मज़बूत करें l इस अवसर पर सपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष मो कय्यूम खान, सपा पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला कस्ता विधानसभा,अनुराग पटेल, पूर्व ऍम एल सी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शशांक यादव,पार्टी के पूर्व महा सचिव अंसार महलूद पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, रामसरन, विनय तिवारी,नगर पालिका लखीमपुर के पूर्व चेयरमैन ज्ञान बाजपेई,सपा नेता प्रीतेन्द्र सिंह,मनोज अग्रवाल भूपेंद्र सिंह, अजय सिंह, अशोक वर्मा, पशु पति नाथ शुक्ला, हरजीत सिंह, इसरार अहमद,जेड ए, उस्मानी,सपा नेत्री तृप्ति अवस्थी, पारुल गुप्ता सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे
