मितौली खीरी । मितौली क्षेत्र में ग्राम सभा खानपुर ग्रंट के राशन कार्ड धारकों ने राशन न मिलने का लगाया आरोप
ग्राम ककरहिया, गुलराग्रंट के ग्रामीणों ने कहा कि हम सब अंत्योदय कार्ड धारक पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। सरकारी गल्ले की दुकान कोटेदार सादिया बेगम से अटैच है। किंतु राशन ग्राम हिम्मतपुर में कुछ अराजक तत्वों द्वारा जबरन सादिया बेगम के यहां से उठाकर हिम्मतपुर में ही कई महीने पहले से लगातार वितरण किया जा रहा है वहां वितरण कर रहे लोगों के द्वारा कार्ड धारकों से कई बार अंगूठा मशीन पर लगवा लिया जाता है और राशन नहीं दिया जाता है इस समस्या से लगभग संपूर्ण ग्राम सभा के लोग परेशान हैं आज भी जब हम लोग हिम्मतपुर राशन लेने गए तो वहां के उक्त वितरण कर्ताओं द्वारा चावल गेहूं देने की बात कहीं और तेल ,नमक, चना आदि देने से साफ इनकार कर दिया । आए हुए लोगों ने कोटेदार पर दबंगई से बात करने का भी आरोप लगाया।
सावित्री देवी मीना गुड्डी नीलम राकेश ज्ञानेंद्र बृजलाल राम गुनी शिल्पी देवी भगवानदीन विश्राम लाल छत्रपाल आदि लोगों ने कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है
