लखीमपुर खीरी 25 अगस्त। गुरुवार की दोपहर की करीब 03 बजे जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शारदा नगर स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष व शारदा बैराज का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सिंचाई खंड शारदा नगर के आला अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने शारदा बैराज पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों से उनका परिचय प्राप्त कर उनका कार्य दायित्व जाना। डीएम ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर ऑटोमेशन केंद्र से बैराज का जायजा लिया। बैराज का संचालन व गेटों के ऑपरेशन की जानकारी लेकर संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों के साथ डिवाइड वाल पर भी जाकर घाघरा व शारदा की इंटरलिंकिंग की जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान बाढ़ खंड व सिंचाई खंड शारदा नगर के अधिकारी एवं इंचार्ज शारदा बैराज मौजूद रहे।
