मितौली खीरी | विकासखंड मितौली के ग्रंट इनायत चीफ हैदर नगर गांव के सैकड़ों किसानों ने घूम रहे हैं आवारा पशुओं को लेकर उपजिलाधिकारी मितौली को ज्ञापन देकर मांग की और किसानों का कहना है कि छुट्टा जानवर हमारे खेतों की फसलों को नष्ट करते रहते हैं और कुछ जानवर मारने के लिए भी दौड़ते हैं जिससे यह समस्या बड़ी जटिल हो चुकी है किसानों ने कहा कि छुट्टा जानवरों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाए या उनको पकड़वाकर गौशाला में भिजवाया जाए अगर ऐसा नहीं किया गया तो अगली बार से ज्यादा संख्या में किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन कर लामबंद होने पर मजबूर होंगे
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद,गार्गी प्रसाद,रामअवतार गौतम,जितेंद्र चौधरी,कालिका प्रसाद,अभिमन्यु गौतम,रामकुमार, मथुरा प्रसाद,टीकाराम,बासदेव, शिवकुमार, नोखे लाल सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे
