मितौली खीरी। तहसील व विकासखंड मितौली के समस्त सस्ते गल्ले की दुकान के संचालक व पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया बाइक रैली को उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय व पूर्ति निरीक्षक मितौली आनंद कुमार द्वारा संयुक्त रुप से भारत की शान तिरंगा दिखाकर तिरंगा बाइक रैली को रवाना किया

उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने समस्त कोटेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने -अपने क्षेत्र में हर घर तिरंगा लगवा कर लोगों में देशभक्त की भावना को जागृत करना है शासन की मंशा के अनुसार हर घर-घर तिरंगा लगवाया जाय तेरह अगस्त से 15 अगस्त तक यह अभियान चलेगा । समस्त गरीब, मजदूर , किसानों को तिरंगा झंडे प्रदान कर तिरंगा लगवाएं । पूर्ति निरीक्षक मितौली आनन्द कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप घर घर तिरंगा लगा होना चाहिए ,जिसमें बढ़-चढ़कर आप लोगों की भागीदारी होनी चाहिए इस अवसर पर समस्त ग्राम पंचायत के सदस्य कोटेदार, तहसील व पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
