लखीमपुर खीरी |पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी मितौली के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक नीमगांव के नेतृत्व में थाना नीमगांव क्षेत्र में विगत में लगातार हो रही चोरी व नकबजनी की घटनाओं को कारित करने वाले अपराधियों की लगातार पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज को समय 01.30 बजे 1. मतीउल्ला उर्फ कल्लू पुत्र अतीउल्ला निवासी ग्राम सरैय्या थाना नीमगांव जनपद खीरी 2. मधुराम उर्फ प्रथ्वी पुत्र विन्द्रा प्रसाद, निवासी ग्राम पलिया थाना मितौली जनपद खीरी 3. रियासत पुत्र बुद्धे खाँ निवासी ग्राम सरैया थाना नीमगांव जनपद खीरी 4. अविनाश पुत्र सुमेर लाल निवासी ग्राम मूलापुरवा थाना मितौली जनपद खीरी 5. विष्णु पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम पैला थाना नीमगांव जनपद खीरी 6. दिलीप कुमार पुत्र शिवराम निवासी ग्राम पैला थाना नीमगांव जनपद खीरी को मांझा खड़न्जा मोड़ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अदद देशी तमंचा 315 वोर व 04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अदद आला नकव व एक अदद पेंचकस, 07 जोड़ी पायल सफेद धातू, एक अदद कमर विछुआ सफेद धातू, दो जोडी विछिया सफेद धातू, 02 अदद आधार कार्ड एवं 9300 रुपये नकद बरामद किये गये । पकड़े गये अपराधियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त बरामद सम्पत्ति थाना नीमगांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 230/22, 249/22, 250/22, 251/22, 256/22, 259/22 धारा 380/457/411 भा0द0वि0 की घटना कारित किया जाने के उपरान्त हिस्से में मिले रूपये व जेबर होना स्वीकार करते हुए अन्य जनपदों में भी घटना कारित करने की बात स्वीकार की गयी ।
अभियुक्त मतिउल्ला व अभियुक्त मधुराम उर्फ पृथ्वी के कब्जे से बरामद एक-एक अदद तमंचा 315 बोर व 04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के सम्बन्ध में क्रमशः मु0अ0सं0 265/22 व मु0अ0सं0 266/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर सभी अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के चोर/नकबजन गिरोह हैं ।
