मितौली खीरी । विकासखंड मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत कस्ता जो कि वर्तमान समय में विधानसभा के रूप में जानी जाती है साथ ही न्याय पंचायत कस्ता के रूप में भी सुशोभित है ग्राम पंचायत में जिला पंचायत इंटर कॉलेज के सामने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के नाम से लगभग एक एकड़ भूमि आरक्षित है। इसी क्रम में कस्ता के जागरूक समाजसेवी मोबीन गाजी कस्ता वी सोशल एंड पॉलीटिकल एक्टिविस्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को एक पत्र भेजकर कस्ता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मुंसिफ कोर्ट की स्थापना कराए जाने की मांग की है ।इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कस्ता अजमेर अली की पूर्ण भागीदारी है ग्राम प्रधान तथा कस्ता कस्बे के वरिष्ठ नागरिक शरद अवस्थी एडवोकेट द्वारा कई बार शासन को पत्र भेजकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कराए जाने की मांग की है ज्ञात हो कि कस्ता कस्बा लखीमपुर जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूरी पर स्थित है वही यहां के नागरिकों को प्रारंभिक इलाज के लिए मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 8 किलोमीटर दूरी तय कर के जाना पड़ता है कस्ता न्याय पंचायत में गणेशपुर दानपुर डहर सरेली सैनपुर आदि ग्राम पंचायतों के नागरिक प्राथमिक इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं कस्ता कस्बे की आबादी लगभग 12000 है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्थान आरक्षित है वहीं जिला पंचायत इंटर कॉलेज के सामने शेष पड़ी भूमि में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना कराए जाने की मांग प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा की गई है इस क्रम में उप जिलाधिकारी मितौली एवं जिलाधिकारी खीरी द्वारा दोनों संस्थाओं के संबंध में अनुमोदन भी शासन को भेजा गया है अभी तक इस क्रम में कोई कार्यवाही ना होने के कारण स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग के नागरिकों में रोष व्याप्त है गौरतलब हो कि पूर्व में जिला पंचायत के भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित था जिला पंचायत द्वारा उक्त भवन को किराए पर दे रखा गया था भवन जर्जर होने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कस्ता समाप्त कर दिया गया आज के समय में प्रत्येक नागरिक को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराया जाना नितांत आवश्यक है क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा कस्ता कस्बे में अस्पताल एवं मुंसिफ कोर्ट की स्थापना कराए जाने की मांग की है ज्ञात हो कि कस्ता कस्बे में राजा महमूदाबाद कस्टोडियन प्रॉपर्टी के नाम पर कोठी निर्मित है वहां पर भी मुझसे कोर्ट की स्थापना हो सकती है भवन का रखरखाव भी सुलभ हो जाएगा तथा मुंसिफ कोर्ट का संचालन भी होता रहेगा कस्ता कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं शासन से कस्ता कस्बे में अस्पताल एवं मुंसिफ कोर्ट की स्थापना कराए जाने की मांग की है
Related Stories
February 14, 2023
