पसगवां खीरी – पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व समाज विरोधी अवैध क्रिया-कलापों के विरुद्ध चलायें जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.06.2022 को थाना पसगवां पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 03 नफर अभियुक्तों को नहर के किनारे बहद ग्राम बरखेरिया जाट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते व कुल 7,010 रू0 बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पसगवां पर मु0अ0सं0 297/2022 धारा 13 जुआ अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है।
