लखीमपुर खीरी में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में योग शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी खीरी, महेंद्र बहादुर सिंह; पुलिस अधीक्षक खीरी, संजीव सुमन; अपर पुलिस अधीक्षक खीरी, अरुण कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला मजिस्ट्रेट, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षीगण, पुलिस परिवारिजन तथा बड़ी संख्या में आमजनता ने प्रतिभाग किया। योग शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित समस्त व्यक्तियों को योग के प्रति जागरुक करते हुए योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित रुप से योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया। योग शिविर में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योगाभ्यास कराया गया तथा बताया गया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है । स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है तथा तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। पुलिस लाइन के अतिरिक्त जनपदीय पुलिस के समस्त थानों/चौकी तथा पुलिस कार्यालयों पर भी योग शिविर/कार्यशाला का आयोजन कर योगाभ्यास किया गया ।
